बोकारो

विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस – ललपनिया का तीसरा सम्मेलन संपन्न।

अध्यक्ष- लखन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष - राजेंद्र प्रजापति, सचिव- विनय महतो एवं सहदेव महतो कोषाध्यक्ष चुने गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया का तीसरा सम्मेलन डूमरी बिहार में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता विस्थापित नेता भीम महतो एवं संचालन सहदेव महतो ने किया। सम्मेलन का शुरुआत झंडोतोलन कर किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस – ललपनिया का यह सम्मेलन समिति के पूर्व सचिव श्यामसुंदर महतो को हमेशा याद करेगा। उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में डुमरी बिहार से टीटीपीएस तक रेल पथ निर्माण में हुए विस्थापितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष होता रहा है। विस्थापित संघर्ष समिति के संघर्षों का नतीजा है की दर्जनों लोगों को नियोजन मिला है एवं विस्थापित गांव में विकास का कुछ कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज फिर से विस्थापित संघर्ष समिति को पुनर्गठित कर विस्थापितों के लंबित मांगों जैसे मुआवजा, नियोजन, ग्रामीण विकास आदि के लिए संघर्ष की शुरुआत करनी होगी।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीटू के राज्य कमेटी सदस्य सह विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के सचिव राकेश कुमार ने कहा इस पूरे अंचल में विस्थापित संघर्ष समिति अपनी एक नई पहचान बनाता जा रहा है। डुमरी बिहार से टीटीपीएस तक रेल पथ से हुए विस्थापित का यह सम्मेलन और सम्मेलन के बाद विस्थापितों के लिए संघर्ष क्षेत्र में एक नया उदाहरण पेश करेगा। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित विस्थापितों से कहा आप आने वाले दिनों में संघर्ष की तैयारी कीजिए आपके इस संघर्ष का नेतृत्व देने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया से प्रेरणा लेकर ही गोमिया में रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों ने भी विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया का गठन किया है। उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस ललपनिया के नेतृत्व में बहुत जल्द टीटीपीएस प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा और नए संघर्षों की तैयारी के लिए मैदान में उतर जाएगा। उन्होंने कहा हम इस सम्मेलन के माध्यम से टीटीपीएस प्रबंधन को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह विस्थापितों के लंबित मांगों को पूरा करने के प्रति सकारात्मक पहल की तैयारी करें।
विस्थापित संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सचिव ने संयुक्त रूप से कहा यहां के विस्थापित एकजुट हैं और संघर्ष के मूड में है, बहुत जल्द हम लोग संघर्ष के लिए मैदान में उतरेंगे। इस सम्मेलन में विस्थापित नेता अरुण प्रजापति, रीतलाल प्रजापति, बबुआ मांझी, उपेंद्र सिंह, मनोज महतो, राजेश पासवान, हरिचरण सिंह, रामचंद्र ठाकुर, नरेश चौधरी, बुधनी देवी, नुनी बिला देवी, रतनी देवी सहित भारी संख्या में विस्थापित उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button