दिल्ली

भारतीय पत्रकार संघ AIJ एक संगठन ही नहीं चेतना का प्रतीक: विजय भाटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली : भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार की अध्यक्षता में ग्लोबल पब्लिक स्कूल रेल विहार लोनी गाजियाबाद NCR में 24 मई 2026 दिन रविवार को सम्पन्न हुई मीटिंग में जरूर मुद्दों और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई.

भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक में प्रमुख रूप से ग्लोबल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व निगम पार्षद विजय भाटी, वरिष्ठ पत्रकार सुशील खन्ना, रमेश चंद्र द्विवेदी, राम अवतार मिश्रा, धर्म दास शास्त्री, पंकज भट्टी, कृपाशंकर पांडेय, ज्योति सिंह, प्रहलाद कुमार,गुप्ता, ताहिर अली, यासीन हुसैन, शमशाद अली मंसूरी, डॉ उमेश चंद पाल, विजय भाटी , मो गुलफाम,दयाल कुमार शर्मा, रवि समानियाँ, चरन सिंह, डी पी ओझा, राजेन्द्र कुमार सैनी, योगिता कश्यप, रेखा कश्यप, दीवान सिंह चौहान, लक्ष्मी वर्मा, शिव रतन वर्मा, विनय कुमार सम्मी, दीपांशु वर्मा मार्टिन फैसल, शाहिद साह, कामिल इदरीश राहुल सिंह, दीपक सिंहआदि पत्रकार साथियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की.

बैठक को संबोधित करते हुए विजय भाटी ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में पत्रकारिता सूचना का साधन मात्र नहीं, अपितु जन-चेतना का दीपक, सत्य की रक्षा का कवच तथा व्यवस्था के संतुलन का आधार है। जब इस पवित्र व्यवसाय के अधिकार, सम्मान और अस्तित्व पर निरंतर चुनौतियाँ आती हैं, तब एक सशक्त, संगठित और सक्रिय मंच की आवश्यकता अनिवार्य हो जाती है। भारतीय पत्रकार संघ AIJ इस तरह का प्रयास कर रहा है जो बहुत अच्छा प्रयास है

संगठन पर विचार साझा करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार ने बताया कि संगठन 12 वर्षों से अटूट समर्पण, निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ सम्पूर्ण देश के पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है

बैठक को संबोधित करते हुए। श्री राम मानव सेवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा आज AIJ मात्र एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। इसके आँकड़े मात्र संख्या नहीं, अपितु विश्वसनीयता, स्नेह और समर्पण की गाथा हैं:

बैठक को संबोधित करते हुए सुशील खन्ना ने कहा कि 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति 600 से अधिक जिलों में मजबूत संगठनात्मक ढाँचा, सैकड़ों सफल आयोजन हजारों पत्रकारों का अटूट विश्वास और सहभागिता यह सब भारतीय पत्रकार संघ AIJ की पूंजी है वर्तमान परिदृश्य में जब पत्रकारों पर दबाव, दमन और असुरक्षा के बादल मँडराते हैं, तब AIJ अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर उनके अधिकारों की रक्षा करता है, सम्मान की स्थापना करता है और उनके अस्तित्व की लड़ाई में पूर्ण समर्थन प्रदान करता है। यह संघर्ष केवल शब्दों का नहीं, बल्कि सशक्त कार्रवाई का है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button