गाजियाबाद

लोनी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज

ड्रोन कैमरों से भी की गई निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज आज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई राशिद गेट के सामने स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की गई। शासन के निर्देशों के अनुसार नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा कराई गई।
ईदगाह परिसर और आसपास नगरपालिका द्वारा विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई थी। मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक और सम्बंधित सफाई कंपनी के सुपरवाइजर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
इस दौरान  पूर्व विधायक हाजी जाकिर अली ,डा अरशाद अली,आबिद अली व असद अली मुखिया भी ईदगाह पहुंचे और नमाजियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। नमाज के दौरान देश और दुनिया में सुख-शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।
वहीं  लोनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र चिरोडी , असालतपुर फरुखनगर,व बदरपुर में भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button