मथुरा
जीएसटी और इनकम टैक्स के नए प्रावधानों पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कर समाधान संघ के तत्वावधान में जिला टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल में जीएसटी एवं इनकम टैक्स पर सेमिनार की। कार्यक्रम में कराधान से जुड़े नवीन प्रावधानों, व्यावहारिक समस्याओं एवं कानूनी पहलुओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत भारद्वाज, राजीव पाराशर, योगेश कुमार वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, सचिव रोहिताश चौधरी, उपाध्यक्ष एवं संयोजक शेखर शर्मा तथा अमित सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में जीएसटी से विषयों पर सीए शेफाली गिरधरवाल ने जानकारी दी। उन्होंने जीएसटी रिटर्न, अनुपालन, नवीन संशोधनों और व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। सीए अभिषेक अग्रवाल ने आयकर अधिनियम में हुए बदलाव, कर निर्धारण और करदाताओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।



