कैराना

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बिजली कर्मचारी पर जानलेवा हमले के मामले में 3 आरोपी दबोचे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। थाना कैराना पुलिस ने ग्राम गोगवान में विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को अवर अभियंता प्रेम सिंह गांव गोगवान में खराब विद्युत आपूर्ति को सही कराने पहुंचे थे। विद्युत व्यवस्था सुचारु कर वापस लौटते समय झिंझाना-कैराना मार्ग पर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की। मामले में थाना कैराना पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असलम, मूसाहिद और अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button