नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड चौसाना पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। हत्याकांडा के 25 दिन बीतने के बाद पुलिस हत्या से जुडा कोई भी पहलू सामने लाने मे नाकाम साबित रही। तमाम प्रयासों व पुलिसिया हथकंडो को अपनाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नही पहुॅच सकी। हत्याकांड के खुलासा ना होने के कारण एसपी भी नाराज है लेकिन चौसाना पुलिस की सेहत पर इसका असर होता नजर नही आ रहा है। अब परिजनों ने भी अपने इकलौते बेटे के खोने पर न्याय की आस को छोड दिया है।
बीते पॉच मई को लक्ष्मीपुरा गांव के निकट नलकूप के कुएं मे गोविंद सैनी का अर्द्वजला शव बरामद हुआ था। गोविंद सैनी आईटीआई का छात्र है। घटना के बाद एसपी शामली नरेंन्द्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था और पीडित परिजनो से मुलाकात करते हुए जल्द हत्यारोपियों को पकडने का आश्वासन दिया था।एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वॉट टीमो,सर्विलांस सहित झिंझाना थाने के साथ कई अन्य टीमों को घटना के खुलासे मे लगाया गया था।घटना को अब लगभग एक महीना बीतने को है लेकिन छात्र की हत्या का खुलासा नही हो सका। हत्याकांड के खुलासे को पुलिस ने डेढ दर्जन लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। अब हत्याकांड पुलिस के लिए गले की फांस बना हुआ है। वही दूसरी ओर 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी भी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की है। जिससे साफ है कि पुलिस ने गोविंद हत्याकांड मे किसी प्रकार की रूचि नही दिखाई। अगर रूचि दिखाई होती तो हत्याकांड मे जिम्मेदारी भी तय की गई होती।
