बरेली
हिंदू जागरण मंच व स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने चौकी प्रभारी से करी शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हिंदू जागरण मंच एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने जिला सहप्रचार प्रमुख सर्वेश सैनी के नेतृत्व में रिठौरा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी को भगवान श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
चौकी प्रभारी से मुलाकात के दौरान जिला सहप्रचार प्रमुख सर्वेश सैनी ने कहा कि उनका संगठन सदैव न्याय हित और जनहित के लिए कार्य करता है। संगठन के पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज से नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने नगर में श्मशान भूमि के बाहर फैले अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने, स्थानीय धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर के चबूतरे पर लगने वाले चाट-पकौड़ी के ठेलों को हटवाने का आग्रह किया, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। चौकी प्रभारी ने समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से हरिपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, तेजपाल सक्सेना, सुरेंद्र गंगवार, अंकुश गुप्ता, ओमप्रकाश, ओमवीर गोस्वामी, मोनू गुप्ता, राजू यादव, लेखराज कश्यप, अनिल पटेल, भानू प्रताप, रंजीत, रामसिंह, अनिल सक्सेना, प्रदीप राठौर और बेंचे लाल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


