उत्तरकाशी

दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर 30वर्षीय ट्रेकर लापता 

खोज व बचाव अभियान जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के बाद से ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तत्काल एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय ट्रेकर दल दिनांक 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था। दिनांक 30 मई को दल की एक महिला सदस्य, लगभग 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराया गया तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आपातकालीन परिचालन केंद्र, पुलिस, राजस्व,वन विभाग, एसडीआरएफ एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया।
31 मई को NDRF,SDRF के जवानों, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य में तैनात किया गया है। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खोज अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए तथा सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर की सुरक्षित खोज सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा खोज अभियान जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button