बरेली

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर AIMM ने उठाई आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) ने गाय को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि देश में गाय के सम्मान और संरक्षण को लेकर व्यापक जनसमर्थन है तो सरकार को इस विषय पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए।
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गाय को लेकर गंभीर है, तो उसे देश की जनता को यह बताना चाहिए कि गाय को “राष्ट्रमाता” घोषित करने में आखिर बाधा क्या है।
उन्होंने कहा, “देश का हिंदू समाज गाय को माता मानता है और मुस्लिम समाज भी हिंदू भाइयों की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था का सम्मान करता है। जब देश के दोनों प्रमुख समुदाय गाय के सम्मान और संरक्षण के पक्ष में हैं, तो फिर सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का साहस क्यों नहीं दिखा रही है ?”
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद, मंडल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन, जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी, आंवला तहसील अध्यक्ष एडवोकेट आमिर कुरैशी, एडवोकेट रीना हनीफ तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button