बरेली

समाजवादी पार्टी ने संगठन को किया हाईटेक अब ज़ूम मीटिंग के माध्यम से होगा सीधा संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज से ज़ूम मीटिंग व्यवस्था का शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, सेक्टर एवं ज़ोन प्रभारी अब ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बदलते समय के साथ संगठन को भी तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी हमेशा आधुनिक सोच और प्रगतिशील विचारों की पक्षधर रही है। अब ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पार्टी की नीतियां, कार्यक्रम और निर्देश तत्काल पहुंचाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम अपनाने से समय की बचत होगी, संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी तथा गांव से लेकर शहर तक का कार्यकर्ता सीधे पार्टी नेतृत्व से जुड़ सकेगा। इससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी और जनसमस्याओं पर भी त्वरित चर्चा एवं कार्ययोजना बनाई जा सकेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने मोबाइल फोन में ज़ूम ऐप डाउनलोड कर नियमित रूप से बैठकों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल संगठन को नई ऊर्जा देगी और आगामी कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button