शामली

गौशाला मे मृत पशुओं को देखकर उबले हिन्दू संगठनो के लोग

दथेडा मे साढे चार घंटे तक हुआ हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना। दथेडा मे स्थित गौशाला में मृत पशुओ व शत विक्षत हालात मे पशुओ के अवशेषो को देखकर गौ-रक्षा दल के कार्यकर्ता ने आपत्ति जलाई और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुॅची और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। एसडीएम अधीनस्थो के साथ मौके पर पहुॅचें और गौरक्षा दल के साथ हिन्दू संगठनो से जुडे लोगो को समझाकर शांत करने का प्रयास किया गया। साढे चार घंटे के बाद मृत गौवंशो को नियमानुसार दफनाने व दोषियों पर कानूनी कार्यवाही के आश्वासन पर मामला शंात हुआ। इस दौरान मृत पशुओं को पोस्टमार्टम भी किया गया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव दथेडा मे स्थित गौशाला स्थल गुरूवार की सुबह सवेरा हंगामे का स्थल बन गया। दरअसल गौरक्षा दल से जुडे रणजीत सिंह व शुभम कुमार पास के गांव से एक गाय को लेकर गौशाला मे छोडने के लिए गए थे। तभी गौशाला के केयरटेकर ने गौवंश को गाडी से उतारने से मना कर दिया। कहा गया कि पशु बीमाार है। इस पर गौरक्षको ने आपत्ति दर्ज की और कार्यशैली का विरोध किया गया। तभी गौरक्षको की गौशाला मे पडे 4-5 गौवंशो पर पडी। पास जाकर देखा गया तो पाया कि कुछ अन्य पशुओं को दफनाया गया होगा,जो कि मिटटी से पूर्णतः दफनाये नही गये थे और पूरे वातावरण मे गंध आ रही थी। इस पर गौरक्षक दल के लोगो ने अन्य कार्यकर्ताओं को फोन करके मौके पर बुलाया और हिन्दू संगठनो को इसकी जानकारी दी। मौके पर सैक्डो की संख्या में हिन्दू संगठन के लोग एकत्र हो गए।
हंगामे व विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और हालात का आंकलन करते हुए एसडीएम को मामले की जानकारी दी गई। एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया राजस्व विभाग के अधिकारियो के संग मौके पर पहुॅचें और पूरे मामले की जानकारी करते हुए डीपीआरओ को सूचना दी गई।
पंचायत विभाग के सचिव व पशुपालन विभाग से प्रभारी चिकित्सक इमरान असंारी मौके पर पहुॅचें। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल भी मौके पर पहुॅचें और इमरान अंसारी को लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। एसडीएम व डीपीआरओ ने विरोध करने वाले हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियों को समझाकर मृत पशुओं की पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन कार्यकर्ता नही माने और दोषी अधिकारियों व ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की मांग करने लगे और मृत पशुओं को दफनाने नही दिया गया। इस पर एसडीएम ने सभी से बातचीत की और ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष संजय निवासी गढी अब्दुलला,शुभम सहारनपुर,सावन वर्मा,अक्षय,अतुल,विशेष कुमार सैनी,बालिस्टर छाछियान आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button