बाराबंकी
20 वर्षीय युवक का शव लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। बुधवार की दोपहर घर से दवा लेने के लिए निकले एक 20 वर्षीय युवक का शव लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी कृपाशंकर तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र सलिल तिवारी बुधवार दोपहर घर से दवा लेने के लिए बाईक से नमस्ते क्लिनिक शहाबपुर के लिए निकला था जो देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच मध्य रात्रि लखनऊ पुलिस द्वारा सूचना मिली कि लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सलिल तिवारी के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है।
( जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट मिली युवक की बाईक )
बुधवार की दोपहर से लापता युवक की बाईक लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास खड़ी मिली बाईक पर पड़े नम्बर से पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क किया मौक़े पर पहुंचे परिजनों ने क्षतविक्षत शव की पहचान की।



