बरेली
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे समर्थ मिश्रा
आवास पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे युवा समाजवादी नेता समर्थ मिश्रा का उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया। बरेली आने से पहले ही कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समर्थ मिश्रा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह एवं प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा समर्थ मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बरेली जनपद के लिए सम्मान की बात बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समर्थ मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



