संभल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा “एक पेड़ मां के नाम”

 चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन एवं पावन वन विहार आश्रम लखुपुरा महोरा में राष्ट्रीय संरक्षक/ सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन पर पूजा अर्चना कर सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय क़दम का वृक्ष लगाकर पौधा रोपण कर किया शुभारंभ

सम्भल(राष्ट्रीय सिद्धान्त)। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन एवं पावन वन विहार आश्रम लखुपुरा महोरा में संरक्षक/ सलाहकार व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ यू सी सक्सेना और समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व समाज सेविका नाहिद रजा के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरुकता का संदेश दिया गया। तथा चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन पर पूजा अर्चना कर सबसे पहले भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय क़दम का वृक्ष लगाकर पौधा रोपण कर शुभारंभ किया गया।

समिति के समिति के राष्ट्रीय संरक्षक/ सलाहकार व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ यू सी सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव कुसुम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, महाप्रबंधक रूबी, उप परीक्षा सचिव अनम परवीन व चांदनी खान, क्रीड़ा प्रभारी अमित कुमार, नामित सदस्य सागर सिंह व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी और सदस्य रविवार को सबसे पहले सुबह दस बजे चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन गये जहां पूजा अर्चना कर सबसे पहले भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय क़दम का वृक्ष लगाया। इसके साथ ही सागौन, नीम, अमरूद, जामुन, इमली आदि विभिन्न प्रकार के वृक्षों को लगाया। समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा और महासचिव कुसुम ने बताया कि श्री चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चंदायन के महंत/ पुजारी रामचन्द्र , शिष्य राजपाल यादव, चरन सिंह यादव, रितेश यादव, नीलेश व रोहित का सहयोग सराहनीय रहा। इसके अलावा पावन वन विहार आश्रम लखुपुरा महोरा में संरक्षक/ सलाहकार वरिष्ठ समाजसेवी डॉ यू सी सक्सेना के नेतृत्व में कोटेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी महेन्द्र स्वामी, हनुमानजी मंदिर खग्गू सराय के पुजारी वैभव शास्त्री, राजीव यादव व मौ जीशान ने नीम के वृक्ष के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास से प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश दिया तथा उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है । बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। जबकि राष्ट्रीय संरक्षक/ सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक होते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने कहा कि आज का पधारोपण कल का भविष्य संरक्षण है।वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्राणाधार हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबके लिए बहुत जरूरी है वृक्षारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण को संरक्षण करने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों एवं मंदिर पर आये श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा रोपे गये पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, अनम परवीन, चांदनी खान, अमित कुमार, सागर सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, मीनाक्षी, भारती व डॉ नायरा जौहर आदि ने अपने प्रत्येक जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button