शामली

जमीन का बैनामा कर भुगतान न देने का आरोप, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी व्यक्ति ने गांव जिड़ाना और अम्बेहटा के चार लोगों पर धोखाधड़ी कर उसकी पत्नी के नाम दर्ज करीब साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी गय्यूर का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी सन्नो को बहला-फुसलाकर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। बैनामे के दौरान आरोपियों ने चेक के माध्यम से निर्धारित समय में पूरी धनराशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई रकम अदा नहीं की गई।पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से भुगतान की मांग की तो पहले उसे टालते रहे और अब रुपये देने से साफ इन्कार कर रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को झांसा देकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button