शामली
“ड्रग्स छोड़ो, जिंदगी जोड़ो”— रेलवे स्टेशन पर युवाओं को दिया नशा मुक्ति का संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए शिक्षा, खेल और रोजगार की ओर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। पुलिस ने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सकारात्मक वातावरण देने की अपील की।
