नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए थाना आदर्शमंडी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी बैंक कॉल, यूपीआई फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाओं से बचने के उपाय बताए गए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
