जालौन

लोकतंत्र सेनानी विनोद नायक की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। लोकतंत्र रक्षक सेनानी विनोद नायक का बीती रात्रि बीमारी के चलते निधन हो गया। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उरई मोक्षधाम में हुआ इस दौरान सदर तहसीलदार श्रीश मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बताते चलें कि देश में आपात काल लागू होने के बाद विनोद नायक ने अपने साथियों के साथ पुरजोर विरोध किया था जिसके चलते उन्हें हिरासत में लेकर जेल भी भेजा गया था जहां पर उन्होंने कई महीनों तक यातनायें भी सही थी। बताया जाता है कि वह विगत कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार कानपुर में चल रहा था जहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह विनोद नायक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही लोकतंत्र रक्षक सेनानियों में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ उरई स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button