रामपुर शाहबाद
डंपर हटाने के दौरान शाहबाद-रामपुर मार्ग पर लगा जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच सोमवार सुबह रामपुर-शाहाबाद रोड पर रेवड़ी चौराहे के पास डंपर हटाने के कार्य के चलते लंबा जाम लग गया। सड़क किनारे पलटे डंपर को जेसीबी से हटाने के दौरान वाहनों की कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान निरीक्षण कर लौट रहे डीएम की गाड़ी भी कुछ देर जाम में फंस रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।
