शामली

एक सप्ताह मे बैटरी चोरी की घटनाओं से दहला चौसाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। वाहनों से लगातार होती बैटरी चोरी की घटनाओं के कारण अब चौसाना व आसपास के ग्रामीणों ने अपने वाहनो को तालो मे रखना शुरू कर दिया है। जिसका मुख्य कारण चौसाना मे बढती चोरी की घटनायें माना जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहनो से लगातार बैटरी चोरी की जा रही है लेकिन पुलिस ना तो घटनाओं को दर्ज कर पा रही है और ना ही सुरक्षा दे पा रही है। जिससे लगातार चोरी की घटनाये बढ गई। सबसे पहली घटना चौसाना के थानाभवन मार्ग पर हुई जहॉ खडे ट्रको से बदमाशों ने दो बैटरो को चोरी कर लिया। साथ ही एक बकरे को भी बदमाश उठा ले गए। अभी तक पुलिस किसी को पकड भी नही पाई थी कि बदमाशो ने ऊन तिराहे पर खडे दो अलग अलग ट्रको ने चार बैटरे चोरी कर लिये गए। पीडित शिकायत लेकर चौकी पहुॅचें पर मुकदमा दर्ज नही किया गया। इसके अलावा अगले ही दिन थानाभवन बस स्टेड की सीएम बस सेवा से तीन बैटरे व वही पर खडे दो टैक्टरो से तीन बैटरे चोरी हुई। उसी दिन पांथुपूरा से किसान के टैक्टर से एक बैटरा चोरी कर लिया गया। इसके बाद लक्ष्मीपुरा मे ब्रजमोहन शर्मा की टयूबवैल से हजारो का सामान चोरी कर लिया गया। अब बीते गुरूवार को लगातार आधा दर्जन स्थानो पर चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button