नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। चौसाना ,मंगलौरा व कोंथलपुर सहित अन्य गावों मे बदमाशों ने बाइक व अन्य वाहनो को निशाना बनाकर सात बैटरो को चोरी कर लिया गया। बैखौफ बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं मे कोई रूचि नही दिखा रही है। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद है। एक सप्ताह से लगातार होती बैटरी चोरी की घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बदमाशों के सामने पुलिस पस्त है। जिस कारण चोरी की घटनाओं से डेढ लाख का नुकसान हुआ है।
चौसाना में जावेद ने अपने घर के बाहर सोनालिका टैक्टर खडा किया हुआ था ,उसी स्थान पर बिल्ला उर्फ इद्रीश की एक कम्पैन व एक टैक्टर भी खडा था। जिनको निशाना बनाकर बदमाशों नें चार बैटरो को चोरी कर लिया। जिनकी कुल कीमत 50 हजार बताई गई है। वही दूसरी ओर मंगलौरा में सुरेन्द्र पुत्र किशनू के घर के बाहर खडे दो टैक्टरो से दो बैटरो को चोरी कर लिया गया। वही मंगलौरा मे ही मनोज पुत्र राजकुमार के टैक्टर से एक बैटरा चेारी कर लिया गया। सुबह होने पर घटनाओं की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीणों मे हडकम्प मच गया। पीडितो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और चोरी की घटनाओं की जानकारी ली। पीडितो ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत देकर कार्यवाही की माग की है। खबर लिखे जाने तक बेटरी चोरी की किसी भी घटना मे मुकदमा दर्ज नही किया गया।
वही दूसरी ओर चौसाना के कोंथलपुर मे स्थित गुरूद्वारे के बाहर खडी स्पलेंडर बाइक को बदमाशों ने चोरी कर ली गई। बताया गया है कि पीडित अंकुश पुत्र गोवरधन ग्राम सकौती का निवासी है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है।


