हजारीबाग

कोलड्रिंक लदा ट्रेलर पलटा चालक  घायल कोलड्रिंक के दर्जनों पेटिया सडकों पर बिखरा।

भारी संख्या में लोग उठा उठा कर निकले।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग चरही थाना क्षेत्र के  यूपी मोड़ घाटी में रविवार को एक ट्रेलर को पलट जाने के क्रम में चालक घायल हो गया।उस पर लदे कोल ड्रिंक के दर्जनों पेटिया सडकों पर बिखर गए। कोल ड्रिंक के कई पेटियों को ग्रामीण लेकर भाग निकले।जानकारी के अनुसार ट्रेलर नबंर जीजे 05 बीभी/8626 सेरघाटी से कोल ड्रिंक के पेटियों को लोडकर रांची की ओर जा रहा था। ट्रेलर तेज रफ़्तार में आ रही थी।यूपी मोड़ घाटी तीखा घुमावदार होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया।डिभाडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाकर पलट गई।चालक ट्रेलर के अंदर ही फस गया।मौके पर पहुंची चरही पुलिस ने अंदर फसे चालक को सुरक्षित निकला गया।ट्रेलर को पलट जाने के कारण  घन्टों जाम लगा रहा।सड़क को जाम से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।किरा न के माध्यम से पलटी ट्रेलर को उठाया गया।कोल ड्रिंक के पेटियों को दूसरे वाहन पर लोडकर गंतव्य स्थानो की ओर भेज दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button