मथुरा

वृंदावन में बिना भर्ती हुए महिला के आयुष्मान कार्ड से निकाल लिए पैसे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में आयुष्मान भारत योजना में धांधली का मामला सामने आया है। टटिया स्थान क्षेत्र निवासी एक महिला ने अस्पताल में भर्ती हुए बिना ही उसके आयुष्मान कार्ड से फर्जी तरीके से पैसे निकाले जाने का आरोप लगाया है। टटिया स्थान मार्ग निवासी सावित्री देवी को शुक्रवार को उनके मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना से संबंधित एक व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। इस संदेश को देखकर महिला चकित रह गई। मैसेज में जानकारी दी गई थी कि वह 10 जून से 11 जून 2026 तक जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती रही हैं और वहां दो दिनों तक उनका इलाज किया गया है। बिना इलाज के दर्शाया 2300 का भुगतान पीड़िता सावित्री देवी पर दर्शाया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह इस दौरान न तो अस्पताल में भर्ती हुईं और न ही उन्होंने कोई इलाज कराया। इसके बावजूद मैसेज में उनके इलाज के एवज में आयुष्मान कार्ड से 2300 का भुगतान होना दर्शाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button