गोड्डा

दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। डीआरडीए स्थित सभागार में उपविकास आयुक्त उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों में नामांकित कराने हेतु संचालित विशेष नामांकन अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी दिव्यांग बच्चों की पहचान, विद्यालयों में उनके नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डीडीसी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण कर उनकी अद्यतन सूची तैयार की जाए तथा ऐसे बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन निकटवर्ती विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, उपविकास आयुक्त ने कहा कि जिले में 15 से 24 जून 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button