भरत पुर
भगवान शिव की आराधना के साथ मनाई सोमवती अमावस्या
गायक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग और संयोग में अधिक मास के समापन पर विशेष महासंयोग के साथ सोमवती अमावस्या मनाई गई। जहां इस दिन श्रद्वालुओं ने पितरों के निमित तर्पण, दान पूण्य,जप, तप और जल में गंगाजल डालकर स्नान कर भगवान विष्णु सहित भगवान शिव की आराधना करते हुए जरुरतमन्दो को दान पुण्य लाभ अर्जित करते हुए मनाई गई। और पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर भगवान से परिवार में सुख- शांति, समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं कस्बे के प्रमुख कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर, बड़वाले शिम्भू मन्दिर, अथाई वाले हनुमान जी मन्दिर आदि सहित दर्जनों मन्दिर परिसर में श्रद्वालुओं द्वारा विधी विधान पूर्वक भगवान पूजा अर्चना करते हुए ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर हरिनाम संकीर्तन करते हुए नृत्य कर अपनी अरदास लगाईं गई। वहीं दुसरी ओर बरपाडा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के मन्दिर प्रांगण में भगवान शिव के भ्यावले का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रो से पधारे गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं भक्त मण्डल के सदस्य भगवान स्वरुप पाण्डेय, ब्रजेश और देवेन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरपाडा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के परिसर स्थित मन्दिर प्रांगण में भक्तों द्वारा शिव के भ्यावले का आयोजन सर्व प्रथम भगवान शिव की झांकी सजाकर दीप प्रज्जावलित के साथ किया गया। और वहीं भ्यावले में मां भगवती साउन्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में अर्जुन इटामडा, हेमन्त भुसावर, कमलेश इटामडा, रुपसिंह ढोलक पर और पैड पर भीम सिंह सैनी ने एवं डमरु पर दीपक ( विट् टू) की संगत के साथ गणपति वन्दना के साथ श्री गणेश किया और भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए विभिन्न कथाओं से भक्तों को रुबरु करवाया गया।वहीं कार्यक्रम का समापन आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।



