बागपत

किसान यूनियन टिकैत ने ओमकुमार तोमर को बनाया जिला युवा अध्यक्ष

बागपत की कमान सौंपी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बागपत। किसान हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से किसान यूनियन टिकैत ने जनपद बागपत निवासी ओमकुमार तोमर को जिला युवा अध्यक्ष, बागपत पद पर नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें एक वर्ष के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ओमकुमार तोमर, पुत्र सोहन पाल सिंह, निवासी शाहपुर बडौली, थाना बड़ौत, जनपद बागपत को उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वह किसानों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेंद्र शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन किसानों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। ऐसे में समर्पित और जुझारू युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।
नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष ओमकुमार तोमर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा किसान हितों के लिए संघर्ष करने में वे सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि बागपत जनपद में गांव-गांव जाकर किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे किसान यूनियन टिकैत को और अधिक मजबूती मिल सके। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बागपत में संगठन का जनाधार और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे तथा किसान हितों की आवाज और बुलंद होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button