झुंझुनू

नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल के परिजनों को इंसाफ दिलाने  के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के सुप्रीमो अभिजीत दीपके से मिले

शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में स्व प्रदीप मेघवाल की फोटो के साथ अस्थि कलश लेकर पहुंचे संघर्ष समिति के प्रमुख लोग

इंसाफ नहीं मिलने तक अस्थियों का नहीं होगा गंगा में विसर्जन पांच सूत्री मांगों का सरकार को भेजा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जयपुर शहर के एमआई रोड़ स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चल रहे प्रदर्शन के बीच एक  बार अफरा तफरी मच गई जब  आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं  बहुजन मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पोंख नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल के फोटो चित्र के साथ अस्थि कलश लेकर नारे बाजी के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। रविन्द्र सिंह पोंख ने बताया कि कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल का फोटो चित्र  मंच के सामने लगवाया। और अलग से उनकी अस्थि कलश को रखवाया उन्होंने भावुक होते हुए प्रदीप की बहिन बबीता ओर पिता राजेश मेघवाल  को गले लगाया। उन्होंने  बार-बार अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदीप मेघवाल को इंसाफ दिलाने के लिए वो हर तरह से प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने 20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन में  प्रदीप मेघवाल के प्रकरण को बड़े स्तर पर उठाने की बात कही। शहीद स्मारक के प्रदर्शन से पहले  सीजेपी के फाउंडर एवं सुप्रीमो अभिजीत दीपके से राजस्थान विश्वविद्यालय के पास  विनोबा भावे भवन में संघर्ष समिति के लोगो ने लगभग दो घंटे तक लंबी चर्चा की जिसमे आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, संवैधानिक विचार मंच के  संस्थापक गीगराज जोडली, कॉकरोच पार्टी के समन्यवक आशुतोष मीणा, बहुजन मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पोंख, गुढ़ा बावनी के पूर्व सरपंच दारा सिंह मेघवंशी, टोडी गुढ़ा के प.स.स सुरेश पाल मेघवाल, संजय शर्मा, नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल के पिता राजेश मेघवाल एवं बहिन बबीता सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। संघर्ष समिति का कहना है कि प्रदीप मेघवाल को इंसाफ नहीं मिलने तक  वे लोग अस्थियों को गंगा में विसर्जन नहीं करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button