शामली

 रहस्य बनी गोविंद की हत्या, डेढ़ महीने में भी नहीं मिला कोई सुराग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। गोविंद सैनी हत्याकांड को करीब डेढ महीने का समय बीत चुका है लेंकिन पुलिस हत्याकांड मे किसी निश्कर्ष पर नही पहुॅची है। एक ओर पुलिस ने हत्याकांड को ठंडे बस्ते मे डाल दिया है तो वही दूसरी ओर स्वजनो का हौसला और धैर्य टूट चुका है । हत्याकांड के खुलासे की आस छोड चुके है। सवाल उठता है कि आखिर किस बडे गिरोह ने बेहद शातिराना तरीके से गोविंद की हत्या को अंजाम दिया,जिस कारण पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुॅच सकी।
हम सबने यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि पुलिस अगर चाहे तो मन्दिर के सामने से भी चप्पल चोरी नही हो सकती। लेकिन लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड को आज पूरा डेढ महीने बीत चुका है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद पुलिस की जांच टीमों के हाथ कुछ नही लगा। पूछताछ के नाम पर कई ग्रामीणों के साथ भी सख्ती की गई ,जिसका ग्रामीण विरोध भी कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की टीमेें हत्याकांड के किसी भी नतीजे पर नही पहुॅची है। जिसके बाद से प्रतीत होता है कि पुलिस ने छात्र के हत्याकांड को ठंडे बस्ते मे डाल दिया है।
हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर स्वजन एसपी शामली से भी मिले थे लेकिन एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने केवल स्वजनो को आश्वासन देकर धेर्य रखने की बात कही थी । लम्बा समय बीतने के कारण अब स्वजनो का र्धेर्य भी टूट सा गया है। मृतक छात्र के पिता सुखवीर का कहना है कि पुलिस पर भरोसा किया था लेकिन निराशा हाथ लगी। अब हमे न्याय की कोई उम्मीद नही है। हमें तो अंदेशा है कि हमारे बेटे की हत्या के पीछे किसी बडे गिरोह का हाथ हो सकता है। जिसने शातिराना तरीके से हत्या को अंजाम दिया । जिस कारण पुलिस बदमाशों तक नही पहुॅच सकी या मामले को कमजोर मानकर दबाया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button