रामपुर शाहबाद
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस
कुल 31 शिकायतें आई 4 का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। तहसील परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, जमीन विवाद, घरेलू विवाद राशन से संबंधित सहित अन्य मामलों की शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस मौके पर पुलिस प्रशासन सहित आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में गुंजा पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड का मुद्दा
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने समाधान दिवस में पत्रकारों का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से मांग की है की जो भी पत्रकार आयुष्मान कार्ड के पात्र हैं उनका कार्ड बना चाहिए मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जिला अधिकारी ने मामले को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


