बरेली
राजश्री कालेज के योगा पार्क में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राजश्री ग्रुप ऑफ इंट्यीट्यूशन परिसर में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अन्तर्गत 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरेली सहित राजश्री डिग्री कॉलेज, बी.टेक, एम.बी.ए., पॉलीटेक्निक, विधि, फार्मेसी, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं आई0 टी0 आई0 संस्थानों के लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ,शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण एवं हॉस्पिटल स्टॉफ ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के ’’योग संगम’’ का हिस्सा बने।
संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि शरीर से आत्मा, विचारों और कर्म, मन और प्राण के मध्य संतुलन बनाने का साधन योग है तथा यह वह ऐताहासिक क्षण है जिसमें भारतीय योग एवं सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है।
योग सप्ताह के अन्तर्गत 15 जून से 21 जून 2026 तक योगा फार हैल्दी ऐजिंग थीम पर विभिन्न योग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम योगासन, आउटडोर कैम्प, रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन, नारे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 21 जून 2026 को राजश्री योगा ग्राउन्ड में योग दिवस पर योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश चमोली ने योग प्रेमियों को विभिन्न योगासन के साथ सूर्य नमस्कार, ध्यान प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में डीन एकेडमिक्स डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ0 सुभाष रावत, डॉ0 सुमिता सिंह, डॉ0 विपिन सहित समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा। संचालन डॉ0 स्वतंत्र गुप्ता का रहा।




