शामली
कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा वज्र वाहन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन परिसर से वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने वाहन का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
उन्होंने वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि वज्र वाहन भीड़ नियंत्रण, विशेष अभियानों और आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया।