खैरथल

खैरथल की बेटी ख्याति खण्डेलवाल बनी परमाणु वैज्ञानिक।

इंजीनियर्स प्वाइंट स्कूल खैरथल की पूर्व छात्रा रही है ख्याति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। खैरथल की होनहार बेटी एवं इंजीनियर्स प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा ख्याति खंडेलवाल पुत्री श्री इंद्र खंडेलवाल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और विद्यालय से प्राप्त मजबूत शैक्षणिक आधार के बल पर देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में Scientific Officer के पद पर चयन प्राप्त कर पूरे खैरथल, अलवर जिले तथा राजस्थान का मान बढ़ाया है।
छोटे शहर से निकलकर देश के प्रमुख परमाणु अनुसंधान संस्थान तक पहुंचने वाली ख्याति की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
ख्याति ने अपनी स्कूली शिक्षा इंजीनियर्स प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। विद्यालय में मिले मजबूत शैक्षणिक आधार, वैज्ञानिक सोच तथा उत्कृष्ट मार्गदर्शन ने उनकी सफलता की नींव को मजबूत बनाया। आज उनकी उपलब्धि इंजीनियर्स प्वाइंट परिवार के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
ई. पी. निदेशक आजाद चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंजीनियर्स पॉइंट का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। ख्याति की सफलता उसी संकल्प का जीवंत उदाहरण है।
गौरवान्वित पिता श्री इंद्र खंडेलवाल ने कहा
“बेटी की यह सफलता उसके अथक परिश्रम और उसे मिले श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हमें गर्व है कि उसने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे खैरथल का नाम रोशन किया है।” मेरे बड़े बेटे यश ने भी एम बी बी एस कर ली दोनों बच्चे इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में ही पढ़े हैं जिनका पूरा श्रेय बच्चों की मेहनत व संस्थान को जाता है।
ख्याति की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button