बरेली
पुरानी जिला जेल में बंदीयो को परिजनों से मिलवाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । कलेक्ट्रेट के निकट एवं पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित पुनः आबाद हुई जिला जेल में आज सोमवार को मिलाई करने 6 प्रार्थना पत्र पर 6 पुरुष एवं 3 महिलाएं समेत कुल 9 लोगों की मिलाई हुई। जेल में योग दिवस भी मनाया गया। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला के अनुसार जिला जेल में आज पहली बार मिलाई करने 9 परिजन जेल गैट पर आए। जिन्हें जेल प्रक्रिया के तहत 9 से 11 बजे के बीच मिलाई भी कराई गई। जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बताया यह जिला जेल 68.15 एकड़ में फैली है । ऐतिहासिक पुरानी जिला जेल में दोबारा चहल पहल रौनक बढ़ गई थी। शनिवार को लगभग 66 बंदी केसरपुर की केंद्रीय कारागार 2 से इस जीर्णोद्वार के बाद बनी जेल में शिफ्ट हुए थे।



