ललितपुर

 नेमवि में कल से सभी कक्षाओं में होंगे प्रवेश

दस जुलाई तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं प्रवेश के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के प्रवेश के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देशों पर चर्चा की गई एवं सत्र 2026-27 के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, बी.एस-सी. बायो/मैथ, बी.काम प्रथम सेमेस्टर, एम.ए. सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर, बी.एस-सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर तथा एम.एस-सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समर्थ पोर्टल पर नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में प्रवेश हेतु जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, उन छात्र-छात्राओं के प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जायेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूचित किया कि जिन छात्र-छात्राओं ने सत्र 2026-27 में नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, बी.एस-सी. बायो/मैथ, बी.काम प्रथम सेमेस्टर, एम.ए. सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर, बी.एस-सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर तथा एम.एस-सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन किया है वे सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, उत्तीर्ण कक्षाओं की अंकतालिकायें, फोटो, आधारकार्ड एवं आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर अंकित किया गया, उसके सहित महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर 27 जून से 10 जुलाई 2026 तक सुबह 10 से अपरान्ह 03 बजे तक प्रवेश प्राप्त कर लें। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार बी.ए. प्रथम वर्ष में निर्धारित 720 सीटों पर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रवेश सम्पादित किये जायेंगे। बी.ए. प्रथम वर्ष में जिन छात्र-छात्राओं ने नेहरू महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन किया है। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्रायें 68 प्रतिशत तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के 65 प्रतिशत तक एवं अनुसूचित जाति के 63 प्रतिशत तक एवं अनुसूचित जनजाति के सभी छात्र-छात्रायें तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के सभी छात्र-छात्रायें आनलाइन आवेदन की प्रति तथा मूल प्रमाण पत्रों सहित महाविद्यालय में 27 जून से 10 जुलाई 2026 तक उपस्थित होकर प्रवेश ले लें। बैठक में डा.अरिमर्दन सिंह, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा.राजीव निरंजन, डा.सत्यदेव, सुकपाल, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, राजीव गोस्वामी, हरी प्रसाद, जयंत चौबे, अंकित चौबे, दीपक रावत, रामसहाय सिरौठिया, रमेश पाल, संजय शर्मा, श्रीपत सिंह, हरदयाल आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button