बरेली

जिलाधिकारी को AIMM ने दिया ज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ व्यवस्था की करी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आम जनता, राहगीरों एवं बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्याऊ व्यवस्था कराने की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि पिछले सप्ताह भी ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी की ओर से जिलाधिकारी को प्याऊ व्यवस्था कराने के संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए जनहित में तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button