जालौन
बहिन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा
छोटी बहिन को छड़ का जुलूस दिखाने आए भाई के साथ दबंगों ने की मारपीट, पिलाया गंदा पानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। शहर के लहरिया पुरवा निवासी सैफ खान ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी छोटी बहिन को मोहर्रम के दौरान निकलने वाले छड़ का जुलूस दिखाने बुधवार की रात बजरिया गया था। जय हिंद टॉकीज के आगे मछली मंडी के पास जब वह वहां खड़ा होकर छड़ का जुलूस देख रहा था कि तभी वहां आसिफ खान निवासी फकीरान टोला अपने साथी समीर, माका, मनपत, मुजम्मिल, बऊआ, लाला व जानू निवासी गणेशगंज बजरिया के साथ आए और छोटी बहिन को देखकर छिटाकशी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जबरन उसे गंदा पानी पिलाया। इस दौरान उसने कुछ अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। जब बहन उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की की। किसी तरह बहिन ने मेरा मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मांगने की धमकी देते हुए भाग गए।
दबंगों के कहर से दहशत में जीने को मजबूर स्थानीय लोग
छड़ के जुलूस में बेरहमी से हुई मारपीट की घटना गणेशगंज चैराहे पर काफी चर्चाओं में है। स्थानीय लोगों का कहना कि यह कोई नई घटना नहीं है। यह ग्रुप 20 से 25 लोगों का है, और ये आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते हैं। इतना ही नहीं ये चैराहे पर एकत्रित होकर रास्ते से निकलने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ आए दिन छींटाकशी करते हैं, और विरोध करने पर अभद्र पर उतारु हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि इनकी दबंगई के चलते स्थानीय लोग भी अपना मुंह खोलने से डरते हैं, और दहशत में जीने के लिए मजबूर है।
पशु चिकित्सक से हुई मारपीट की घटना में भी थे शामिल
कुछ महीना पहले जेल रोड पर एक पशु चिकित्सक के साथ मारपीट कर सोने की चेन लूट की घटना हुई थी। आरोपियों पर इस घटना को अंजाम देने के भी आरोप लगे थे। ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते आरोपियों के हांैसले बुलंद है। अब वह कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।



