बेतुल
बैतूल आम आदमी पार्टी करेगी संगठन विस्तार-विनोद जगताप
30 जून को बैतूल और आमला-सारणी में विधानसभा स्तरीय बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान को गति देने के लिए 30 जून मंगलवार को जिले की दो प्रमुख विधानसभाओं बैतूल एवं आमला-सारणी में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, नए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर दिशा तय करना है।
पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद जगताप ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बैठक बैतूल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड आठनेर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद दूसरी बैठक आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के सारणी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगी।
बैठक में नर्मदापुरम जोन प्रभारी एवं मध्यप्रदेश सह-प्रभारी अनिल लाकड़ा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी अजय सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और पार्टी विस्तार को लेकर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव लेकर उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।
इस दौरान जिला प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष विनोद जगताप ने जिले के सभी पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।



