पाकुड़

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का डीडीसी एवं सीएम ने किया शुभारम्भ , पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा वंचित न रहे, सभी से सहयोग की अपील

DDC and CM launch three-day Pulse Polio campaign; appeal for cooperation to ensure no child misses out on the polio dose.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिलेभर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री अरविन्द कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार तथा आरसीएचओ डॉ. एस.के. झा ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर किया। इस अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,89,512 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि अभियान के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी कर्मी पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक 0 से 5 वर्ष के बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1,119 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके लिए 2,275 वैक्सीनेटर एवं 268 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ-साथ आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को भी पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अमित कुमार, डीपीएम, डीडीएम, डीपीसी, डीयूएचएम, वीसीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button