बरेली

एसआरएमएस रिद्धिमा में नाटक ‘द प्रपोजल्स’ का मंचन             

अहंकार, रिश्तों की जटिलता और प्रेम 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (28 जून 2026) शाम एंटोन चेखब लिखित और जय सिंह निर्देशित नाटक ‘द प्रपोजल्स’ का मंचन किया गया। अलीगढ़ की रंगसाज आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से प्रस्तुत यह नाटक एंटोन चेखव के दो प्रसद्ध हास्य नाटकों “द प्रपोजल” और “द बेयर” पर आधारत रहा। इसमें मानवीय अहंकार, रिश्तों की जटिलताओं और प्रेम की अप्रत्याशित प्रकृति को हास्य और व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नाटक में ऐसे पात्रों की कहानी दिखाई गई, जो अपने-अपने स्वभाव, जिद और पूर्वाग्रहों के कारण लगातार टकराते रहते हैं। कहीं विवाह प्रस्ताव बहस और झगड़े में बदल जाता है, तो कहीं पैसों के लेन-देन का विवाद अप्रत्याशित भावनात्मक संबंध का रूप ले लेता है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले संघर्ष हास्यास्पद परिस्थितियाँ पैदा करते हैं और दर्शकों को हँसी के साथ-साथ आत्मचिंतन का अवसर भी देते हैं। नाटक चेखव की विशिष्ट व्यंग्यात्मक शैली को समकालीन संवेदनाओं के साथ जोड़ते हुए यह प्रश्न उठाता है कि क्या प्रेम और रिश्ते तक से बनते हैं या उन भावनाओं से जो अक्सर सबसे अप्रत्याशत क्षणों में जन्म लेती हैं। हास्य, व्यंग्य, तकरार और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर यह नाटक दर्शाता है कि कभी-कभी सबसे गहरे रिश्तों की शुरुआत सबसे तीखे संघर्ष से होती है। नाटक “द प्रपोज़ल” के मुख्य पात्र माइकल डिसूज़ा की भूमिका खुद इसके निर्देशक जय सिंह ने निभाई। स्टीफन की भूमिका अनुज श्रीकृष्णा, नताल्या 1 की भूमिका वंदना और नताल्या 2 की भूमिका आरजू सिद्दीकी, केयर टेकर ल्यूका की भूमिका नकुल, फौजी की भूमिका स्मिरनोव ने निभाई। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीता शर्मा सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button