मथुरा

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए  निर्देश

अब टूटेगी खनन माफिया की कमर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से होने वाले अवैध खनन और छुट्टा पशुओं की आवाजाही पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप को दिए। अवैध खनन के वाहनों, डंपरों के गांव के रास्तों से होकर निकलने पर रोक लगाने को कहा ताकि कोई हादसा न हो। उन्होंने पड़ोसी राज्यों से आ रहे छुट्टा पशुओं पर राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का हल निकालने को कहा, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद न हों। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की खराब हालत पर चिंता जताते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग को नई तकनीक से बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं के पैरों में छाले न पड़ें। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहर में भारी ट्रैफिक को कम करने के लिए दयालबाग से खंदौली बाईपास, यमुना पर नया पुल, एत्मादपुर बाईपास और ग्वालियर रोड पर जलभराव की समस्या को प्रमुखता से रखा। सीएम ने सभी प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button