पाकुड़

हूल दिवस पर भाजपा ने सिदो-कान्हू सहित वीर शहीदों को किया नमन

On Hool Diwas, the BJP paid tribute to the brave martyrs, including Sido and Kanhu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हूल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में पाकुड़ स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क पहुंचकर अमर शहीद सिदो-कान्हू एवं चांद-भैरव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिला प्रभारी निवास मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 30 जून 1855 को संथाल की धरती से सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे महान वीरों ने अंग्रेजी शासन के अत्याचार और शोषण के खिलाफ हूल क्रांति का बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि इन वीरों का संघर्ष भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है और पूरा देश उनके बलिदान को नमन करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि हूल विद्रोह के महान सेनानियों का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। मौके पर जिला महामंत्री रूपेश भगत, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, सोहन मंडल, साधन ठाकुर, अनुग्रहित प्रसाद साह, मीरा, प्रवीण सिंह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, सम्पा साहा, मनोरम देवी, पार्वती देवी, दिलीप सिंह, जीतू सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, गोपी दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button