ललितपुर
लडडू का केक काटकर धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, बांटे गए फल एवं छायादार पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को सपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने 53 किलोग्राम के लडडू कर केक कटिंग कर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह के दौरान सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जिला कार्यालय स्थित प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। समारोह के दौरान लोगों को फल वितरित किए गए तथा छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा प्रदेश में पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला महासचिव शिशुपाल सिंह लोधी, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, अभिलाषा कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, मोहम्मद अनवर, रोहित राठौर, अभि जैन खजुरिया, विजय सिंह यादव, रामविलास रजक, जितेंद्र सिंह यादव, शत्रुघ्न यादव, हरिसिंह यादव, नरेन्द्र राजपूत, गौरव विश्वकर्मा, राममूर्ति तिवारी, प्रमोद इमलिया, लाखन सिंह, परवेज पठान, अभि जैन के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे।



