बरेली

डॉक्टर दिवस पर ग्लोबल हॉस्पिटल में हुआ भव्य आयोजन

चिकित्सकों का सम्मान, केक काटकर मनाया उत्सव; डॉ. विनोद राठौर ने दी सेवा और समर्पण की सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर बरेली स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने केक काटकर डॉक्टर दिवस मनाया तथा चिकित्सा सेवा के प्रति अपने सम्मान और आभार को व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्लोबल हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं गंभीर रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद राठौर ने सभी चिकित्सकों और अस्पताल परिवार को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की निस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और समाज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button