ललितपुर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा यूथ ब्रिगेड ने लगाया रक्तदान शिविर
जिला अस्पताल में युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव (मुखिया) के नेतृत्व में टीम मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रक्तदान करने वालों में इंजी. हृदेश यादव मुखिया, चारू जैन, बिटटू यादव, महेंद्र यादव, अनिकेश यादव, चन्द्रपाल, अंकित, तिलक, संजीव, रामरतन, शहवाज खान, राजकुमार, नरेन्द्र, यादवेन्द्र तथा मधुर कपूर शामिल रहे। इस अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



