बरेली

रिठौरा में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन, उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                   
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का बृहस्पतिवार शाम सात बजे पीलीभीत के एक दिवसीय प्रवास से वापस लौटते समय अशोक मार्केट में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके साथ जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और नवाबगंज विधायक डॉ. एपी आर्या भी साथ रहे। जैसे ही उनका काफिला अशोक मार्केट पहुंचा, ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच चेयरपर्सन शकुंतला देवी, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल और मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने उन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर अमित कुमार शर्मा ने उन्हें भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान मुख्य रूप से उमेश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, लोकेश कुमार गुप्ता, धनपाल  सिंह, महेश कुमार उर्फ पप्पू गुप्ता, वेदपाल पटेल, चरन सिंह, अनिल प्रजापति, रहीस अहमद, राजीव उर्फ लव-कुश साहू, उमाशंकर गंगवार, पूर्व उपचेयरमैन भगवत सरन साहू, दिनेश भास्कर,  सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button