बरेली
एसपी सिटी ने सीबीगंज थाने का किया औचक निरीक्षण
जनसुनवाई, विवेचना और अभिलेखों का लिया जायजा, दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बुधवार-गुरुवार की रात पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना सीबीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने जनसुनवाई, महिला अपराधों से जुड़े प्रकरणों और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति देखी। उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का भी बारीकी से जायजा लिया। एसपी सिटी ने थाने में प्रचलित सभी अभिलेखों व रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी चेक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




