झारखंड

झारखंड में 50 हजार से अधिक कर्मचारी- पदाधिकारियों के तबादले पर 7 अक्टूबर तक रोक

Ban on the transfer of over 50,000 employees and officials in Jharkhand until October 7.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे 50 हजार से अधिक कर्मचारी-पदाधिकारियों के तबादले पर भारत निर्वाचन आयोग ने 7 अक्टूबर 2026 तक रोक लगा दी है। इस संबंध में आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि एसआईआर कार्य में लगे किसी भी कर्मचारी या पदाधिकारी का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में राज्यभर के 24 जिला निर्वाचन पदाधिकारी, 8 अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी, 81 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), 420 अतिरिक्त AERO, 29,571 बूथ लेवल अधिकारी (BLO), 2,321 अतिरिक्त BLO, 4,000 BLO सुपरवाइजर तथा 120 हेल्प डेस्क मैनेजर सहित करीब 50 हजार कर्मचारी-पदाधिकारी कार्यरत हैं। इन सभी के तबादले पर 7 अक्टूबर तक रोक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के घर-घर जाकर BLO गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं। अभियान के तहत मतदाता सूची का सत्यापन और अद्यतन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे फॉर्म-6, घोषणा-पत्र तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति BLO के माध्यम से जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button