
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड 19,हनुमान चौक के पास में विधायक कोटे से बोरिंग कराया जा रहा है। जिसमें लोगों में खुशी छा गई। वार्डवासियों ने खुशी जताते बताया अब वार्डवासियों को पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगी।
पी सी सी सदस्य गिरीश डाटा ने बताया बोरिंग की मांग वार्ड के लोगो के द्वारा की जा रही थी विधायक दीपचन्द खैरिया ने लोगो की समस्या पर संज्ञान लेते हुए विधायक कोटे से स्वीकृति दी. जिससे लम्बे समय से व्याप्त पेयजल समस्या से त्रस्त वार्ड वासियों को राहत मिलेगी।
विधायक कोटे से दिए बोरिंग खुदाई का उद्घाटन पीएससी सदस्य गिरीश डाटा किसान यूनियन प्रदेश महासचिव दीपक चौधरी वीर सिंह ढिल्लों रामबाबू तक्षक देवेंद्र पोणी गुप्ता,जलदाय विभाग जेईन् आदि संयुक्त रूप से किया।



