उत्तरकाशी

AHTU टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया बाल

महिला एवं साइबर सुरक्षा का पाठ, सतर्कता का दिया संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : बाल, महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 04 जुलाई 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डुण्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

AHTU टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति के बहकावे या लालच में न आएँ, बिना सत्यापन किसी पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप तथा POCSO Act की महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए आपात स्थिति या अपराध की जानकारी बिना झिझक पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button