
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नागरिक सुरक्षा बरेली के तत्वावधान में 300 शैय्या अस्पताल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल डिफेंस के 60 वार्डेंस ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपनियंत्रक राकेश मिश्र, चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ एवं सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सहित सिविल डिफेंस के अनेक पदाधिकारी एवं वार्डेंस उपस्थित रहे। शिविर में संजय पाठक प्रभागीय वार्डन, बारादरी, उप प्रभागीय वार्डन कलीम हैदर सैफी, एसओ कमलेश वर्मा एवं उनकी टीम, देवेंद्र शर्मा, गिरीश साहनी, लावण्या साहनी, अर्चना राजपूत, बृजेश गोस्वामी, हरपाल मौर्य, सुशांत पाण्डेय, दीपांशु दीप, मोनिश ताज, प्रशांत कुमार, सुनील गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह सिविल डिफेंस स्टाफ , मोहित खंडेलवाल, सरप्रीत सिंह, पंकज कुमार, वीर सिंह, मुदित, संजीव अवस्थी, ज्ञानी शर्मा, समर अब्बास, सुशील शर्मा, गजेंद्र मोहन, दानिश हसीफ, मदन लाल प्रजापति, आकाश सहित 60 वार्डेंस ने रक्तदान किया।
रक्तदान के उपरांत एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उपनियंत्रक राकेश मिश्र, चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ तथा सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया और उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए अन्य वार्डेंस को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कि



